Placeholder canvas

UAE में भारतीय कामगार की हुई मौ’त, परिवार ने पा’र्थिव शरीर लाने के लिए लगायी केंद्र सरकार से गुहार

संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय कामगार की मौ’त ही गयी है। जिसके बाद इस प्रवासी के परिवारवालों ने उसके श’व को स्वदेश लाने के लिए केंद्र सरकार की मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार, जिस प्रवासी की मौ’त हुई है वो प्रवासी युवक उत्तरप्रदेश के आज़म गढ़ जिले के मेंहनगर तहसील के सेर्रा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र चौहान है। ये शख्स यूएई के शारजांह में अलीमुंशा कंपनी में कारपेंटर का कार्य करता था और यहीं पर उसकी मौ’त हो गयी।

सुरेन्द्र चौहान परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए कुछ महीने पहले ही काम करने अरब देश UAE गया था। वहीं 11 मई 2021 को अचानक सुरेंद्र चौहान की तबीयत बिगड़ गई और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं इस शख्स के साथी क्रर्मचारियों ने फोन करके उसके परिवार को सूचना दी कि  सुरेन्द्र चौहान अल्धौद हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके बाद अलीमुंशा कंपनी से ना तो कभी परिवार वालों को फोन आया और ना ही फोन करने पर कभी फोन उठाया गया।

UAE में भारतीय कामगार की हुई मौ'त, परिवार ने पा'र्थिव शरीर लाने के लिए लगायी केंद्र सरकार से गुहार

इसी के साथ सुरेंद्र चौहान के दूर के रिश्तेदार जो दुबई में रहते हैं। उन्होंने पता करके बताया कि हॉस्पिटल में भर्ती तो कर लिया गया लेकिन सही ढंग से उनका इलाज नहीं हो रहा है। वहीं उन्होंने बाद में बताया कि सुरेंद्र की मौ’त हो गयी है। और अब उसके श’व फ्रीजर में रखा जा रहा है। वहीं इस शख्स के परिजनों ने भारत सरकार से उनके बेटे का श’व वापस लाने की गुहार लगाई है, ताकि वे उसके श’व का अं’तिम सं’स्कार कर सकें।

इस शख्स के परिजनों ने कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर, प्रदेश सरकार में वन मंत्री दारा सिंह चौहान से भी गु’हार लगाई। यहाँ तक कि उनके लेटर पैड से भी केंद्र सरकार से सहायता की गुजारिश की गई है।

पत्नी पुष्पा देवी सांसद विनोद सोनकर लोकसभा कौशांम्बी, दारा सिंह चौहान मंत्री वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान उत्तर प्रदेश के लेटर पैड के माध्यम से भारत सरकार से गुहार लगाई कि उसके प’ति का श’व सौंपा जाए।