Placeholder canvas

UAE में 1 दिन के भीतर कोरोना से हुई 4 लोगों की मौ’त, जानिए नए केस और रिकवरी की संख्या

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोविड -19 मामलों की जानकारी दी है। गुरूवार, 9 सितंबर को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के 772 मामले दर्ज किए गए है। साथ ही इस वायरस से 1,026 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं इस वायरस से 1 दिन के भीतर 4 लोगों की मौ’तें हुईं है।

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि 772 नए मामलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात में 09 सितंबर तक कुल मामलों की संख्या 726,797 पहुंच चुकी है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 717,257 है और म’रने वालों की संख्या अब 2,057 हो गई है। फिलहाल इस वक्त पूरे अरब अमीरात में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 7,483 है।

UAE में 1 दिन के भीतर कोरोना से हुई 4 लोगों की मौ'त, जानिए नए केस और रिकवरी की संख्या

आपको बता दें, कोरोना की स्थिती में लगातार सुधार देखने हुए यूएई अथारिटी ने भारत समेत कई देशों से अरब अमीरात की फ्लाइट फिर से शुरू कर दी है।

फिलहाल इस वक्त सिर्फ उन लोगों को एंट्री दी जा रही है, जो यूएई वीजा धारक है, हालांकि इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि जैसे जैसे कोरोना की स्थिती में और सुधार होगा। भारत और यूएई के बीच एक बार फिर फ्लाइट सुचारू रूप से चलने लगेगी।