Placeholder canvas

UAE में 2021 के ईद उल-अज़हा की संभावित तारीख की हुई घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान केंद्र ने एक घोषणा करी है और ये घोषणा ईद अल अधा त्यौहार को लेकर है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान केंद्र ने घोषणा करी है कि अधिकांश इस्लामी देशों में मंगलवार, 20 जुलाई को ईद उल-अज़हा का पहला दिन होने की संभावना है।

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर के निदेशक इंजीनियर मुहम्मद शौकत ओदेह ने जानकारी देते हुए कहा कि Zul Hijjah 1442 एएच का महीना शनिवार, 10 जुलाई, 2021 को यूएई समयानुसार सुबह 05:17 बजे शुरू होने की संभावना है।

वहीं शौकत ओदेह ने कहा, “अरब देशों और अफ्रीका और यूरोप के अधिकांश महाद्वीपों से दूरबीन का उपयोग करके उस दिन अर्धचंद्र को देखना संभव है। इसे आंखों से भी देखना संभव है।”

वहीं संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक कैलेंडर में कहा गया है कि निवासी और कामगार अराफात दिवस के साथ-साथ ईद अल अधा के लिए तीन दिनों में सार्वजनिक अवकाश का आनंद लेंगे।  विशेषज्ञों की भविष्यवाणियों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के निवासी सोमवार, 19 जुलाई से शनिवार से 24 जुलाई, 2021 तक एक लंबे सप्ताहांत का आनंद ले सकेंगे।

आपको बता दें, ईद अल अधा इस्लाम में दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, और यह सभी मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला अवकाश है।  ईद अल अधा का मुस्लिम त्योहार मक्का की तीर्थयात्रा के समापन का प्रतीक है, जिसे हज के रूप में जाना जाता है। हज के अंत में, दुनिया भर के मुसलमान छुट्टी मनाते हैं।