Placeholder canvas

UAE ने दूसरे देश में फंसे हुए प्रवासियों को दी बड़ी खुशखबरी, 10 नवंबर तक बढ़ाई निवास वीजा की वैधता

दुबई के निवास और विदेश मामलों के महानिदेशालय (GDRFA) ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा निवास वीजा की समाप्ति तिथि को बढ़ाने को लेकर है। दरअसल, दुबई निवास और विदेश मामलों के महानिदेशालय (GDRFA ने विदेश में फंसे हुए भारत, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, नाइजीरिया और युगांडा के नागरिकों के लिए निवास वीजा की समाप्ति तिथि बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी फ्लाई दुबई ने दी है।

जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है वीजा 10 नवंबर, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। वहीं GDRFA ने घोषणा करी कि दुबई द्वारा जारी वीजा वाले UAE के निवासियों के लिए समाप्ति को बढ़ाया नहीं जाएगा, जो 20 अक्टूबर, 2020 से पहले छोड़े जाने पर छह महीने से अधिक समय तक UAE से बाहर रहे हैं।

UAE ने दूसरे देश में फंसे हुए प्रवासियों को दी बड़ी खुशखबरी, 10 नवंबर तक बढ़ाई निवास वीजा की वैधता

वहीं यह भी कहा गया है कि यह दुबई द्वारा जारी यूएई निवासी वीजा पर लागू होता है जो 20 अप्रैल, 2021 और 9 नवंबर, 2021 के बीच समाप्त हो गया है या समाप्त हो जाएगा।वही प्रवासी दुबई द्वारा जारी निवासी वीजा की स्थिति की जांच https://amer.gdrfad.gov.ae/visa-inquiry पर कर सकते हैं।

आपको बता दें, वर्तमान में हजारों की संख्या में निवासी उड़ानें निलंबित होने के कारण विदेशों में फंसे हुए हैं और ये यात्रा निलंबित कोरोना वायरस की वजह से हुई है। इस वायरस की वजह से अभी तक 43 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 14 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।