Placeholder canvas

UAE Gold Rate: 220 दिरहम के नीचे पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड का दाम, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

UAE Gold Rate: दुबई में आज सोने के दाम में 1 दिरहम से अधिक तक गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (UAE Gold Rate)

UAE Gold Rate: 220 दिरहम के नीचे पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड का दाम, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 30 जून को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh219.75 (भारतीय रूपए 4741.57) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh206.50 (भारतीय रूपए 4456.65) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh197.00 (भारतीय रूपए 4252.36) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh169.00 (भारतीय रूपए 3644.88) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh206.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh206.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh220.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh219.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

gold

ibjarates के अनुसार, भारत में 995 प्योरिटी वाला सोना आज 50821 रुपये में मिल रहा है। वहीं 916 शुद्धता वाला सोना आज 46739 रुपये का हो चुका है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 38269 रुपये पर आ गए हैं।

वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 29850 रुपये में आ गया है। साथ ही 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 59691 रुपये की हो गई है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

UAE Gold Rate: 220 दिरहम के नीचे पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड का दाम, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

 

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में देखा गया Zul Hijjah का चांद, जानिए कब मनाया जाएगा ईद उल-अज़हा का त्यौहार