Placeholder canvas

UAE के प्रवासियों और निवासियों के लिए खुशखबरी, Eid Al Fitr 2022 पर मिल सकती है 5 दिन की छुट्टी

यूएई में 1 जनवरी 2022 से शुक्रवार हाफ-डे, शनिवार और रविवार को छुट्टी वाला नया नियम लागू हुआ है। जिसके बाद अब निवासी शुक्रवार के आधे दिन के साथ शनिवार-रविवार के अवकाश पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

वहीं इस बीच खबर है कि इन नए नियम के लागू होने के बाद UAE में Eid Al Fitr 2022 के मौके पर निवासियों और प्रवासियों को 5-दिवसीय अवकाश मिलने की संभावना है। दरअसल, Eid Al Fitr का त्योहार यूएई के निवासियों और प्रवासियों को 2022 का दूसरा सार्वजनिक अवकाश मिलेगाष यह रिपोर्ट खगोलीय गणनाओं पर आधारित है।

UAE के प्रवासियों और निवासियों के लिए खुशखबरी, Eid Al Fitr 2022 पर मिल सकती है 5 दिन की छुट्टी

वास्तविक तिथियां अर्धचंद्र दिखने पर निर्भर करेंगी, जिस पर इस्लामी कैलेंडर आधारित है। वहीं खगोलीय गणना के अनुसार, यूएई में, रमजान का पवित्र महीना 2 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई को समाप्त होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि ईद उल-फ़ित्र सोमवार, 2 मई, 2022 से शुरू होगा।

यूएई ने रमजान 29 से शावाल तक ईद अल फितर की छुट्टियों की घोषणा की है और यह निवासियों को शनिवार, 30 अप्रैल से बुधवार, 4 मई तक पांच दिनों का अवकाश देगा। यह संयुक्त अरब अमीरात के कर्मचारियों के लिए वर्ष का सबसे लंबा अवकाश होगा लेकिन अगर रमजान का पवित्र महीना 29 दिनों तक चलता है, तो निवासियों को चार दिन का अवकाश (शनिवार, 30 अप्रैल, मंगलवार, 3 मई तक) मिलेगा।

UAE के प्रवासियों और निवासियों के लिए खुशखबरी, Eid Al Fitr 2022 पर मिल सकती है 5 दिन की छुट्टी

वहीं अब, आधिकारिक यूएई कैलेंडर के अनुसार, निवासियों के पास रमजान 29 से शव्वाल 3 तक ईद अल फितर की छुट्टियां होंगी। शव्वाल वह महीना है जो इस्लामिक कैलेंडर में रमजान के बाद आता है। अगर रमजान 29 दिनों तक चलता है, तो निवासियों को चार दिन की छुट्टी मिलती है; और यदि पवित्र मास 30 तक रहता है, तो उन्हें पांच दिन का अवकाश मिलता है। चूंकि रमजान 2022 के 30 दिनों तक चलने की संभावना है, इसलिए निवासियों को पांच दिनों के ब्रेक का आनंद मिल सकता है।

वहीं खगोलीय दृष्टि से, छुट्टियों की संभावित तिथियां शनिवार, 30 अप्रैल, बुधवार, 4 मई तक होंगी। आपको बता दें, रमजान 12 महीने के हिजरी कैलेंडर में सबसे पवित्र है। मुसलमान महीने के दौरान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हैं। वहीं ईद अल फितर रमजान के अंत का प्रतीक है।