Placeholder canvas

UAE-India travel: यात्रियों के लिए खुशखबरी, Go First ने बढ़ायी उड़ानों और गंतव्यों की संख्या

अबूधाबी एयरपोर्ट ने भारतीय एयरलाइंस “Go First” एयरलाइन की उड़ानों और गंतव्यों की संख्या में वृद्धि की घोषणा की जानकारी दी है।

जानकरी के अनुसार, “Go First” जिसे पहले “गो एयर” के नाम से जाना जाता था, वो अब अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से मुंबई, कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। वहीं अब की गयी घोषणा के अनुसार, “Go First” एयरलाइन के उड़ानों और गंतव्यों की संख्या में वृद्धि होगी।

Go First

गौरतलब है कि Go First एयरलाइंस के उड़ानों में वृद्धि इन गंतव्यों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी, जिसे अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 2022 की गर्मियों के कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा।

दरअसल आमतौर पर यह देखा गया है कि summer vacations आते ही यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिलता है। ऐसे में फ्लाइट के जिरए आवागमन तेज़ हो जाती है। यही वजह है कि उड़ानों की संख्या में वृद्धि करना ज़रूरी हो जाता है। इसी कड़ी में अब भारतीय एयरलाइंस “Go First” एयरलाइन की उड़ानों और गंतव्यों की संख्या में वृद्धि की घोषणा की है।

UAE-India travel: यात्रियों के लिए खुशखबरी, Go First ने बढ़ायी उड़ानों और गंतव्यों की संख्या

मालूम हो कि, रमजान का पवित्र महिना शुरू हो गया है और रमजान के महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाना है। वहीं इस महीने में एयरलाइन कंपनियां रमजान और ईद के त्योहार के दौरान डिमांड बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। जिसके बाद Emirates एयरलाइन ने दोनों देशों के बीच उड़ान की संख्या 170 प्रति सप्ताह तक बढ़ाई है। वहीं अन्य एयरलाइनों ने भी भारत के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई है।

आपको बता दें, हाल ही में भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंटरनेशनल फ्लाइट फिर से शुरू करने की घोषणा करी है जिसके बाद एयरलाइन तेजी से उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। वहीं UAE की Emirates एयरलाइन भी भारत के लिए ज्यादा उड़ाने संचालित करने की योजना बना रही है।