यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने गुरुवार को एक ट्वीट किया है और इस ट्वीट में उन्होंने ग्लोबल सॉफ्ट पावर इंडेक्स के परिणामों को साझा करते हुए UAE को लेकर एक बड़ी बात कही है।
गुरुवार को प्रकाशित ग्लोबल सॉफ्ट पावर इंडेक्स के अनुसार, सबसे प्रभावी सॉफ्ट पावर के मामले में यूएई इस क्षेत्र में और दुनिया में 17 वें स्थान पर उभरा है। वहीं इन परिणामों को लेकर यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अग्रणी सूचकांक के परिणामों को ट्विटर पर साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि यूएई वैश्विक रैंकिंग में पिछले स्थान की तुलना में ऊपर चढ़ गया है।यूएई एक देश में एक दुनिया है।
रिपोर्ट ने आगे यूएई को शीर्ष 15 देशों में रखा गया, जिसमें कोविड -19 महामारी को संभाला। वहीं परिणामों की घोषणा ग्लोबल सॉफ्ट पावर समिट 2021 में की गई थी, जिसमें दुनिया भर के 105 देशों के 77,000 लोगों द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर किया गया था।
نريد أن نرسل رسالة للجميع بأن دولة الإمارات مستمرة في بناء الجسور مع كافة الشعوب .. ومستمرة في نسج علاقات ايجابية اقتصادياً وتنموياً مع الجميع .. ومستمرة في احتضان ثقافات العالم .. لأننا لسنا دولة في العالم ..بل العالم في دولة pic.twitter.com/wErtzeYMex
— HH Sheikh Mohammed (@HHShkMohd) February 25, 2021
आपको बता दें, ग्लोबल सॉफ्ट पावर इंडेक्स के परिणाम उस समय सूचित किए गए हैं जब दुनियाभर के देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं इस कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 24 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब इस वायरस को रोकने के लिए कई सारे नियम बनाए गये हैं