Placeholder canvas

UAE से मुंबई आने वाले यात्रियों को मिली राहत, हटाई गई 7-दिवसीय अनिवार्य क्वारंटाइन की पाबंदी

दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन में छूट देने की घोषणा हुई है। वहीं इस घोषणा के अनुसार, अब 17 जनवरी से, महाराष्ट्र में आने वाले यूएई के यात्रियों को अनिवार्य सात-दिवसीय घरेलू क्वारंटाइन में छूट मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 17 जनवरी से, महाराष्ट्र में आने वाले यूएई के यात्रियों को अनिवार्य सात-दिवसीय घरेलू क्वारंटाइन में छूट मिलेगी। इसी के साथ यात्रियों को अब आगमन पर पीसीआर टेस्ट कराने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

आपको बता दें, 7 जनवरी को, भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने घोषणा की थी कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत आने पर अनिवार्य रूप से सात-दिवसीय घरेलू क्वारंटीन से गुजरना होगा। इसके बाद, उन्हें आगमन के आठवें दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना पड़ा।

मंत्रालय ने ओमाइक्रोन वैरिएंट के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए भारत जाने वाले यात्रियों के लिए नियमों को अपडेट किया था। वहीं 24 दिसंबर, 2021 को,मुंबई नगर निगम ने कहा था कि दुबई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, जो मुंबई के निवासी हैं, को भी अनिवार्य रूप से सात-दिवसीय घरेलू क्वारंटाइन से गुजरना होगा।

हालांकि यात्रा को लेकर नए अपडेट के अनुसार, 17 जनवरी से, महाराष्ट्र में आने वाले यूएई के यात्रियों को अनिवार्य सात-दिवसीय घरेलू क्वारंटाइन में छूट मिलेगी। इसी के साथ यात्रियों को अब आगमन पर पीसीआर टेस्ट कराने की भी आवश्यकता नहीं होगी। इसी के साथ महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय आगमन को भी सार्वजनिक परिवहन लेने की अनुमति नहीं थी।

आपको बता दें, भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने घोषणा करी थी कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत आने पर सात दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा फिर, उन्हें आठवें दिन एक और पीसीआर टेस्ट देना होगा और परिणाम को एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। परिणामों की निगरानी संबंधित भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा की जाएगी और ये नियम कोरोना के नए वेरियंट के संक्रमण को रोकने के लिए लिया गया था।