Placeholder canvas

UAE में निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर, इस महीने के अंत में रहेगी लंबी छुट्टी

UAE में 29 अक्टूबर को पैगंबर मुहम्मद (PBUH) का जन्मदिन मनाया जायेगा और ये दिन इस महीने की अंत के गुरुवार को पड़ेगा। वहीँ इस इस मौके पर UAE में छुट्टी का ऐलान हुआ है। इसी के साथ पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर यूएई निजी क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा हुई है।

दरअसल, सभी निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए 29 अक्टूबर को पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर एक दिन की छुट्टी का ऐलान हुआ है। वहीं इस दिन की छुट्टी के साथ यह तीन दिन का लंबा वीकेंड होगा और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों कि छुट्टी का ऐलान मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय द्वारा एक ट्वीट करके किया गया है।

मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय द्वारा एक ट्वीट में कहा गया है कि 29 अक्टूबर को एक आधिकारिक भुगतान किया गया अवकाश होगा।

इससे पहले  फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्स ने संघीय सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की छुट्टी की घोषणा की थी। पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के जन्मदिन के अवसर पर, गुरुवार 29 अक्टूबर को संघीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक दिन की छुट्टी है। वहीं इसके बाद अगले दिन शुक्रवार फिर शनिवार का दिन रहेगा, जिसकी वजह से लोगों को लम्बी छुट्टी मिलेगी।

इससे पहले विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के सदस्य, इब्राहिम अल जारवान इस छुट्टी को लेकर जानकारी दी थी कि Prophet Muhammad (PBUH) की जयंती 29 अक्टूबर को गुरूवार के दिन आएगी। वहीँ पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन रबी अल अव्वल के 12 वें दिन मनाया जाता है और अरब में इस दिन को छुट्टी को ईद अल मावलिद अल नबावी के रूप में जाना जाता है।

UAE में निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर, इस महीने के अंत में रहेगी लंबी छुट्टी

आपको बता दें, इस्लाम धर्म के सबसे पहले पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-Milad-Un-Nabi-Eid) कहा जाता है। वहीँ जो इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को आता है। उनका जन्म 571 ई के दिन हुआ था और उन्हें इस्लाम का सबसे बड़ा प्रचारक भी कहा जाता था साथ ही इस्मालिक देशों में इस दिन को मुसलमान मैसेंजर ऑफ गॉड के जन्म की सालगिरह के रूप में मानते हैं।