Placeholder canvas

UAE: 2021-22 के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की आधिकारिक छुट्टी की देखें पूरी लिस्ट

हाल ही में 19 दिसंबर को उपराष्ट्रपति, संयुक्त अरब अमीरात के प्रधान मंत्री और दुबई के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 2021 और 2022 के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर को मंजूरी दी। वहीं इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों को साल 2021 और 2022 में किन छुट्टियों का लुफ्त उठा सकते हैं।

2021 के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की आधिकारिक छुट्टी

  • 1 जनवरी, 2021 – नए साल की छुट्टी।
  • 29 रमजान 3 शव्वाल 1442 तक – ईद अल फितर की छुट्टी।
  • 9 धू अल हिज्जाह 1442-अराफात का दिन
  • 10-11 -12 धु अल-हिज्जा 1442 – ईद अल अधा अवकाश।
  • 1 मुहर्रम 1443 – हिजरी नव वर्ष की छुट्टी (12 अगस्त, 2021 को स्थानांतरित की जाएगी)।
  • 12 रबी `अल अव्वल 1443 – पैगंबर की जन्मदिन की छुट्टी (21 अक्टूबर, 2021 को स्थानांतरित की जाने वाली)।
  • 1 दिसंबर, 2021 – स्मरणोत्सव दिवस।
  • 2-3 दिसंबर, 2021 – राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी।

2022 के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की छुट्टियों में शामिल हैं:

  • 1 जनवरी, 2022 – नए साल की छुट्टी।
  • 29 रमजान 3 शव्वाल 1443 तक – ईद अल फितर की छुट्टी।
  • 9 धू अल हिज्जाह 1443 – अराफात का दिन।
  • 10-11 -12 धू अल हिजाह 1443 – ईद अल अधा अवकाश।
  • 30 जुलाई, 2022 – नया हिजरी वर्ष 1444।
  • 8 अक्टूबर, 2022 – पैगंबर का जन्मदिन।
  • 1 दिसंबर, 2022 – स्मरणोत्सव दिवस।
  • 2-3 दिसंबर, 2022 – राष्ट्रीय दिवस।

आपको बता दें, UAE में लम्बी छुट्टी पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के जन्मदिन के मौके पर मिलेगी साथ ही UAE में स्मारक दिवस और संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रीय दिवस के मौके पर भी यूएई के निवासियों को लम्बी छुट्टी मिल रही है।