Placeholder canvas

UAE ने आज जारी किए कोरोना के नए आकंड़े, जानिए कितने लोग हुए ठीक और कितने सामने आए नए केस

UAE ने कोरोना वायरस के मामलों की जानकारी दी है और ये जानकारी संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने दी है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने जानकारी दी है कि शुक्रवार, 10 सितंबर को कोविड -19 के 744 मामले सामने आये हैं साथ ही इस वायरस की वजह से 3 लोगों की मौ’त और 961 लोग ठीक हो गए हैं।

वहीं संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब तक प्रदान की गई खुराक की कुल संख्या 18,710,538 है।

UAE ने आज जारी किए कोरोना के नए आकंड़े, जानिए कितने लोग हुए ठीक और कितने सामने आए नए केस

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि 772 नए मामलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात में 09 सितंबर तक कुल मामलों की संख्या 727,541 पहुंच चुकी है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 718,218 है और म’रने वालों की संख्या अब 2,060 हो गई है। फिलहाल इस वक्त पूरे अरब अमीरात में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 7,263 है।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस के कारण अभी तक दुनियाभर के देशों में 45 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 21 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामले की वजह से कई देशों ने फ्लाइट पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि मौजूदा समय में जैसे जैसे कोरोना की स्थिती में सुधार होने के बाद फिर से उड़ाने शुरू कर दी है।