Placeholder canvas

वंदे भारत का छठा चरण आज से हुआ शुरू, मिशन को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी

कोरोना कहर के बीच विदेशों में फंसे हुए लोगों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने मिशन वंदे भारत शुरू किया गया है। वहीं इस बीच इस मिशन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

दरअसलम, खबर है कि 1 सितम्बर यानि आज से मिशन वंदे भारत का चरण 6 शुरू हो गया है और ये चरण 30 सितम्बर तक चलेगा। वहीं इस मिशन को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि खाड़ी और अन्य स्थानों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानों की चरण 6 मंगलवार (1 सितंबर) से शुरू होगी।

एयर इंडिया ने सोमवार को इस मिशन के तहत संचलित की जाने वाली उड़ानों की जानकारी दी है। एयर इंडिया ने जानकारी दी कि 1 सितंबर से 24 अक्टूबर तक दुबई, बहरीन और जेद्दा से वंदे भारत चरण VI प्रत्यावर्तन उड़ानों के लिए अपने अस्थायी कार्यक्रम की घोषणा की। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अबू धाबी, दुबई, शारजाह, मस्कट, दोहा, बहरीन से अपने अस्थायी कार्यक्रम की भी घोषणा की। और कुवैत सितंबर के पूरे महीने की उड़ानों की भी घोषणा करी।

वंदे भारत का छठा चरण आज से हुआ शुरू, मिशन को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी

वहीं मिशन वंदे भारत को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, “वंदे भारत मिशन का 6 चरण  1 सितंबर से शुरू होने वाला है। विदेश में हमारे मिशन / डाक द्वारा मांग के आकलन के आधार पर, उड़ानें एयर इंडिया समूह और निजी वाहक द्वारा निर्धारित की जा रही हैं।”

इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वंदे भारत मिशन का कोड नाम है जिसे भारत सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच विदेशों से घर लौटने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों के बड़े पैमाने पर दुनिया भर के लिए दिया है। वहीं श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि विभिन्न देशों के साथ एयर बबल व्यवस्था 1 सितंबर से शुरू होने वाले चरण में अनुसूची के अनुसार जारी रहेगी

वंदे भारत का छठा चरण आज से हुआ शुरू, मिशन को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी

वहीं श्रीवास्तव ने ये भी कहा कि “विदेश में फंसे 1.2 मिलियन से अधिक भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत अलग-अलग तरीकों से वापस स्वदेश लाया गया है किया गया है। वहीं इस चरण में कुवैत के लिए कई प्रत्यावर्तन उड़ानें जोड़ी गई हैं। इसके अलावा, अन्य जीसीसी देशों से उड़ानों की संख्या में और वृद्धि की गई है। ”

वहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी कि नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि 18 और देशों के साथ हवाई यात्रा की व्यवस्था पर बातचीत चल रही है। “यह फंसे भारतीयों और इन देशों के नागरिकों को वापस स्वदेश लौटने में मदद मिलेगी।