Placeholder canvas

शारजाह से लखनऊ, कुवैत से कोचिन समेत चार फ्लाइट का रूट तय, देखें फंसे हुए प्रवासियों को लेकर भारत आने वाली उड़ानें

चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने सभी देशों में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। जिसकी वजह से लाखों भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं। इन सभी भारतीय नागरिकों को विदेशों से वापस लाने के लिए वंदे मातरम मिशन शुरू किया है। वहीं इस वंदे मातरम मिशन के तीसरे दिन विदेशों से 4 फ्लाइट्स भारत आ रही है।

7 मई गुरुवार से शुरू हुए वंदे भारत मिशन का आज तीसरा दिन है वहीं आज इस वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से 4 फ्लाइट्स भारत आ रही है इन 4 फ्लाइट्स के जरिये कई भारतीय नागरिक अपने देश लौटने वाले हैं। वंदे मातरम मिशन के तहत पहली फ्लाइट ढाका से दिल्ली दोपहर 3 बजे, कुवैत से हैदराबाद शाम 6:30 बजे, मस्कट से कोचीन रात 8:50 बजे और शारजाह से लखनऊ रात 8:50 बजे आएगी।

वहीं इन सभी फ्लाइट्स में जरिये कई सारे भारतीय आज अपने देश पहुंच जायेंगे। वहीं विदेशों से लौटने वाले सभी भारतीय लोगों के आगमन से पहले एअरपोर्ट पर सभी तरह की तैयारी कर दी गयी है। बता दें, इन फ्लाइट्स के जरिये सिर्फ वही लोग पहले भारत आ रहे हैं जिनका भारत जाना बहुत ही जरुरी है।

वहीं यात्रियों के हवाई अड्डे में प्रवेश करने के बाद, उनके तापमान की जाँच की जाएगी, और उन्हें आव्रजन और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। एअरपोर्ट पहुंचकर यात्रियों को बसों में संस्थागत संगरोध केंद्रों पर ले जाया जाएगा जहां उनके लिए दो सप्ताह तक रुकने की व्यवस्था की गई है।

शारजाह से लखनऊ, कुवैत से कोचिन समेत चार फ्लाइट का रूट तय, देखें फंसे हुए प्रवासियों को लेकर भारत आने वाली उड़ानें

आपको बता दें, भारत सरकार गुरुवार 7 मई से शुरू होने वाले भारतीय मिशन के पहले हफ्ते में यूएई से 10 विशेष उड़ानों के जरिये 2,000 फंसे हुए नागरिकों को स्वदेश वापस लाने की योजना बनाई है और ये सारी प्रकिया चरणों के हिसाब की जाएगी।