Placeholder canvas

Tik Tok पर बनाया वीडियो और दुबई की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, आप भी रहे सावधान

दुबई से Tik Tok को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दुबई पुलिस ने Tik Tok के एक विडियो को लेकर एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Tik Tok की वजह से दुबई पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसने सोशल मीडिया पर एक टिक टोक वीडियो बना कर अपलोड किया है और इस विडियो में ये शख्स यूएई की मुद्रा का अपमान कर रहा था। जिसके वजह से दुबई पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्शतार हुआ शख्स टिक टॅाक वीडियो में फर्श पर बैठा हुआ है और इसी दौरान वो छींकता है फिर उसके बाद वो दुबई की करेंसी से नाक पोछता है। वहीं इस शक्स ने दुबई की करेंसी से नाक पोछने के बाद दुबई नोट को फेंक दिया। इस विडियो को बनाने के बाद इस शख्स ने इस विडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया और देखते ही देखते ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं जब दुबई पुलिस की नजर में ये विडियो आया तो पुलिस ने वीडियो को देखने के बाद छानबीन शुरू कर दी और उसके ठिकाने की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें, ये विडियो इस समय बनाया गया है जब सभी देश कोरोना वायरस से जूझ रहे है वहीं छींकना भी इस कोरोना वायरस के होने का एक लक्षण है। वहीं अब दुबई पुलिस ने कहा कि आदमी को कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tik Tok पर बनाया वीडियो और दुबई की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, आप भी रहे सावधान

 

आपको बता दें, यूएई के साइबर-अपराध कानून के अनुच्छेद 29 के अनुसार, जो कोई भी यूएई या उसके संस्थानों की प्रतिष्ठा, करेंसी या झंडे को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सूचना, समाचार या वीडियो पोस्ट करता है, उसे जेल की सजा और 1DH लाख जुर्माना हो सकता है। वहीं दुबई पुलिस ने इसके लिए चेतवानी जारी करते हुए लोगों को ऐसा करने से मना किया है।