Placeholder canvas

अरब अमीरात में मौसम को लेकर NCM ने दी बड़ी जानकारी, यहां जानें

UAE के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने अपडेट जारी किया है। जिसके हिसाब से UAE के मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के  मौसम को लेकर भविष्यवाणी करी है कि यहाँ पर रविवार की दोपहर तक  आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने ये भी जानकारी दी है कि यहां पर दक्षिण-पूर्वी उत्तर-पूर्वी दिशा में हवाएँ होंगी, जो कई बार धूल उड़ाने के कारण 18 से 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फ्रेश होंगी।

अरब अमीरात में मौसम को लेकर NCM ने दी बड़ी जानकारी, यहां जानें

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के अनुसार, यहाँ का अधिकतम तापमान आंतरिक क्षेत्रों के साथ 41- 45 डिग्री सेल्सियस तट का 39- 43 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ों का तापमान 30- 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं कुछ तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में रविवार की रात और सोमवार की सुबह तक धुंध बनी रहेगी। इसी के साथ तटीय क्षेत्रों में अधिकतम धुंध 60 से 80 फीसदी, आंतरिक क्षेत्रों में 50 से 60 फीसदी और पहाड़ों में 50 से 70 फीसदी के बीच रहेगी और अरब की खाड़ी और ओमान सागर में समुद्र मामूली से मध्यम होगा

आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) हर दिन UAE के मौसम के बदलाव की जानकारी देता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के मौसम को कई जानकारी दे चुका है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो।