Placeholder canvas

दुबई, अबूधाबी समेत पूरे अमीरात में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, NCM ने दी जानकारी

यूएई के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि UAE के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है और इस बात की जानकारी यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह के समय UAE के पूर्वी तट पर कुछ बादलों के साथ धूप दिखेगी। इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ये भी कहा कि दोपहर बाद कुछ बादल पर्वतीय क्षेत्रों में भी बन सकते हैं। वहीं देश के उत्तर में कोहरे और धुंध के बनने की भी संभावना है जिसके हिसाब से ये कोहरा और धुंध मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बढ़ जाएगी। इसी के साथ हल्की से मध्यम हवाएँ धूल चलेगी जिसके कारण रेत उड़ेगी।

दुबई, अबूधाबी समेत पूरे अमीरात में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, NCM ने दी जानकारी

 

वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अबू धाबी और दुबई के मौसम को लेकर भी जानकारी दी है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ने बताया कि यहां पर तापमान बढेगा। अबू धाबी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और दुबई में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसी के साथ अरब की खाड़ी में मध्यम और ओमान के समुद्र में मामूली से मध्यम होगी।

इससे पहले भी UAE के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विभाग (एनसीएम) ने जानकारी दी है कि UAE का मौसम बदलने वाला है। यहां पर बादल छाए रहेंगे और जिसके कारण उमस पैदा होगी। इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विभाग (एनसीएम) ने ये भी जानकारी दी है कि मौसम का पूर्वानुमान सामान्य रूप से आंशिक रूप से बादल छाए रहने कुछ आंतरिक क्षेत्रों में कोहरे और धुंध के गठन के साथ यहन का मौसम रात और मंगलवार की सुबह तक नम रहेगा।

आपको बता दें, UAE के मौसम में होइने वाले बदलो की जानकारी UAE का राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ही देता है और राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के हिसाब लोगों को मौसम को लेकर चेतवानी जारी की जाती है।