Placeholder canvas

जानिए कौन है बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होकर स्टंट करने वाली महिला

हाल ही में Emirates एयरलाइन ने दुबई के बुर्ज खलीफा इमारत के ऊपर एक महिला को खड़े करके एक ऐड बनाया है। वहीं इस ऐड में नजर आ रही महिला इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं इस पोस्ट के जरिये हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि दुबई के बुर्ज खलीफा इमारत पर खड़ी महिला कौन है।

जानकारी के अनुसार, बुर्ज खलीफा इमारत के ऊपर खड़ी महिला का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक है। निकोल एक पेशेवर स्काइडाइविंग प्रशिक्षक हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर निकोल के 17,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और उन्होंने अपने बायो में खुद को “विश्व यात्री, स्काईडाइवर, प्रशिक्षक, हाइकर और एडवेंचरर” के रूप में बताया है।

जानिए कौन है बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होकर स्टंट करने वाली महिला

वहीं इस समय वो संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन कंपनी अमीरात एयरलाइन अपने एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़े होकर ये विज्ञापन शूट किया है।

इस विज्ञापन के वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरलाइन के क्रू मेंबर की ड्रेस में एक महिला बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़ी है, जो अपने हाथ में कुछ तख्तियां दिखा रही है। इसको लेकर अमीरात एयरलाइंस ने सोमवार को ट्विटर पर विज्ञापन का मेकिंग का वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ये सच है या झूठ? आपमें से बहुत से लोगों ने यह सवाल पूछा है। यहां उसका जवाब है। यहां देखिए कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होने का विज्ञापन कैसे शूट किया गया।

जानिए कौन है बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होकर स्टंट करने वाली महिला

यह एड फिल्म रियल है और इसे बुर्ज खलीफा की चोटी पर शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को बनाने में करीब 5 घंटे का समय लगा है। जबकि बिल्डिंग के ऊपर तक पहुंचने में लगभग 1.15 घंटे का समय लगा था।

बता दें, दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों की लिस्ट में दुबई की Burj Khalifa बिल्डिंग का नाम भी शामिल है।  ऐसे में उसके टॉप पर खड़े होना अपने आप में बड़ी हिम्मत का काम है।

वहीं निकोल ने इंस्टाग्राम पर Emirates एयरलाइन के विज्ञापन के वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यह मेरे द्वारा किए गए सभी रोमांचक स्टंटों में से एक है। मुझे अमीरात एयरलाइंस का हिस्सा बनकर खुशी हुई।