Placeholder canvas

Wizz Air 7 नए गंतव्य के लिए संचालित करेगी फ्लाइट सेवा, Dh109 से शुरू होगा किराया

बजट वाहक Wizz Air ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा आने वाले हफ्तों में सात नए गंतव्यों पर फ्लाइट शुरू करने को लेकर है। दरअसल, Wizz Air एयरलाइन आने वाले वाले हफ्तों में अबू धाबी से सात नए मार्गों के लिए उड़ानों की शुरुआत करेगी और हवाई किराया से Dh109 शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार, यात्रा प्रतिबंधों में ढील के बाद Wizz Air की तरफ से अबूधाबी से नए मार्गों का विस्तार किया है। राष्ट्रीय एयरलाइन Wizz Air  साराजेवो (बोस्निया और हर्जेगोविना), ओडेसा (यूक्रेन), मस्कट (ओमान), अल्माटी (कजाकिस्तान), सोहाग (मिस्र), बाकू (अजरबैजान) और कुटैसी (जॉर्जिया) के मार्गों पर फ्लाइट संचालन करेगी। इसके अलावा कोविड -19 यात्रा दिशानिर्देशों की ढील के बाद की शुरूआत Wizz Air अबू धाबी से अलेक्जेंड्रिया (मिस्र), बेलग्रेड (सर्बिया), कीव (यूक्रेन) और तिराना (अल्बानिया) के लिए फ्लाइट की संख्या भी बढ़ाएगा। एयरलाइन की योजना नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत तक और विमान जोड़ने की है।

Wizz Air 7 नए गंतव्य के लिए संचालित करेगी फ्लाइट सेवा, Dh109 से शुरू होगा किराया

इसी के साथ विज एयरने घोषणा करी कि वह अप्रैल 2022 से संयुक्त अरब अमीरात के लिए अपनी उड़ानों को अबू धाबी में स्थानांतरित कर देगी। एयरलाइन जल्द ही कैटेनिया (इटली), केटोवाइस (पोलैंड) और क्लुज-नेपोका,  रोमानिया से दुबई के लिए उड़ानों के संचालन करेगी।

वहीं Wizz के प्रबंध निदेशक कीस वान शाइक ने कहा Wizz Air अबू धाबी अपने नेटवर्क में अधिक मार्गों को जोड़कर अपनी यात्रा सेवाओं का विस्तार करना चाहती है। अबू धाबी से हमारे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह विस्तार यात्रा प्रतिबंधों में ढील के बाद हो रही है।

गौरतलब है कि कोरोना के लगातार केस के कम होने की वजह से यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है, जिसके बाद बड़ी तदाद में यात्रा यूएई से और यूएई के लिए यात्रा कर रहे है। हाल ही में दुबई एक्सपो की शुरूआत के बाद यूएई में विदेशी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।