Placeholder canvas

हवाई यात्रा के दौरान महिला यात्री ने मास्क पहनने से किया इनकार, बीच रास्ते से वापस लौटा विमान

अमेरिका की मियामी से लंदन जाने वाली एक फ्लाइट को वापस उस वक्त लौटना पड़ा, जब इस विमान में 40 साल की एक महिला ने मास्क लगाने से इनकार कर दिया। इस फ्लाइट में 129 पैसेंजर और 14 क्रू मेंबर मौजूद थे। महिला यात्री ने फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद मास्क लगाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद तकरीबन 90 मिनट की उड़ान के बाद पायलट विमान को मायामी वापस ले आया।

जांच पूरी होने तक महिला की विमान यात्रा पर प्रतिबंध

उड़ान भरने के दौरान नियमों की अनदेखी करने के मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच पूरी ना होने पर महिला की फ्लाइट से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया। फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

अरेस्ट नहीं की गई महिला

हवाई यात्रा के दौरान महिला यात्री ने मास्क पहनने से किया इनकार, बीच रास्ते से वापस लौटा विमान

मास्क लगाने से इनकार करने और फ्लाइट के वापस लौटने की जानकारी के बाद मियामी के स्थानीय अधिकारी हवाई अड्डे पहुंची। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला यात्री के मास्क ना लगाने के बाद फ्लाइट के वापस लौटने का मामला प्रकाश में आया है।इस पूरे प्रकरण में महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रहा है।

ट्रैवल के दौरान मास्क लगाने का है रूल

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) निर्देश जारी किया कि बस, ट्रेन और फ्लाइट से यात्रा के दौरान पैसेंजर्स को अपने चेहरे पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस निर्देश को 18 मार्च तक के लिए पिछले महीने ही आगे बढ़ाया था। बस ट्रेन और फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान मौत ना लगाने वाले यात्रियों के अलावा लापरवाही करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

इसके पहले एक महिला ने पेश की थी मिसाल

आपको जानकर हैरत होगी कि इससे पहले शिकागो से आइसलैंड जा रहे एक एरोप्लेन में एक महिला यात्री ने खुद को 5 घंटे तक टॉयलेट में बंद रखा था। इस महिला को यात्रा के दौरान ही जानकारी हुई कि वह कोविड-19 से संकलित है। जिस प्लेन में हुआ यात्रा कर रही थी उस प्लेन में तकरीबन 150 यात्री थे। महिला ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उसे डर था कि कहीं और लोग संक्रमित ना हो जाए। इसीलिए उसने खुद को टायलेट में खुद को आइसोलेट करने का फैसला किया था।