Placeholder canvas

अरब अमीरात में दिखा Zul Hijjah का चांद, जानें किस दिन मनाया जाएगा बकरीद

अतर्राष्ट्रीय खगोलीय केंद्र के अनुसार, Zul Hijjah 1441 AH महीने के वर्धमान चंद्रमा को मंगलवार को UAE के आसमान में देखा गया है और इस बात की जानकारी ट्वीट करके मिली है।

केंद्र द्वारा ट्वीट करके कहा गया है कि मंगलवार (21 जुलाई) को सुबह 11:30 बजे अल-ऐन में Jebel Hafeet के शीर्ष अर्धचंद्र देखा गया। वहीं इस पोस्ट में अर्धचंद्र की फोटो भी शेयर की गयी है। इस अर्धचंद्र को देखकर महीने की शुरुआत का निर्धारण ईद अल अजहा की तारीखों को स्थापित करेगा, जो महीने के 10 वें दिन मनाया जाता है। लेकिन यूएई में अधिकारियों द्वारा एक आधिकारिक घोषणा जारी की जानी बाकी है।

इससे पहले सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि अराफात का दिन गुरुवार (30 जुलाई) को पड़ेगा और ईद अल अधा की छुट्टी शुक्रवार 31 जुलाई को होगी। मालूम हो कि बकरीद को ईद-उल-अज़हा और ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है। इस त्योहार को आमतौर पर कुर्बानी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय बड़ी संख्या में बकरे की कुर्बानी देता है।

बकरीद के दिन खुदा की इबादत में भेड़ या बकरी की कुर्बानी दी जाती है। इसके अलावा सुबह के समय नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी की रस्म अदा दी जाती है। खास बात है कि कुर्बानी के गोश्त का अधिकतर हिस्सा सिर्फ गरीब लोगों में तकसीम किया जाता है।

आपको बता दें, ये त्यौहार उस समय पर मनाया जा रहा है जब खाड़ी देशों में कोरोना वायरस के कोहराम मचा हुआ है। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था लेकिन अब खाड़ी देशों में लॉकडाउन खुल गया है जिसके बड़ा यहां पर सभी चीजे सामान्य रूप से शुरू हो गयी है।